कसया/कुशीनगर। भारत की कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव आयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को योगेश्वर सिंह को सौंपा और महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।
शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारी कसया तहसील परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए सरकार बिरोधी नारे लगाते हुए सरकार की आलोचना की। जिला सचिव का0 आयोध्या लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर असफल साबित हो गयी है। सरकारी प्रतिष्ठानों रेलवे, बैंक आदि को निजी हाथों में देने से युवा डिग्रीयां लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं। दाल, सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। समाज, जाती, धर्म के नाम पर जगह जगह दंगे, फसाद होने से आपसी भाईचारा के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है।
दिए ज्ञापन में खाने पीने की बस्तुओं के दाम कम करने, डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम घटाने, रेलवे, बिजली अन्य विभागों में निजीकरण रोककर खाली पदों को भरने, कुशीनगर जनपद में कागज का कारखाना लगाने ताकि किसानों के खेतों के फसल अवशेष बिके, गन्ने का मूल्य 500 रुपये करने, पडरौना, कठकुईयाँ चीनी मिल पर किसानों का बाकी गन्ना मूल्य सूद समेत दिलाने, आवारा पशुओं से फसलों को बचाने की मांग की गई। इस मौके पर एडवोकेट विजय कुमार श्रीवास्तव, इदरीश सिद्दकी, गेंदा सिंह, दुर्गा यादव, बेचू गुप्ता, जवाहर शर्मा, कैलाश गिरी, राम बहाल सिंह, कैलाश गोंड आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…