कसया। कुशीनगर स्थित मांथा कुंवर मंदिर के पास शनिवार को एक व्यक्ति जमीन पर गिरा मिला। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने व लोगो ने आनन फानन में सीएचसी कसया लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
कसया थाना क्षेत्र के अनिरुद्धवा गांव के खनुआ टोला (वार्ड -20 शहीद भगत सिंह नगर) निवासी रमेश यादव (45) पुत्र बंसु यादव किसी काम से कुशीनगर गया था। शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे मांथा कुंवर मंदिर के बाहर पास में आसपास के दुकानदारों ने जमीन पर पड़ा हुआ देखा। किसी ने इसकी जानकारी कुशीनगर चौकी पुलिस को दी।
सूचना पर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल मय फोर्स पहुंचे और व्यक्ति को सीएचसी कसया पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।इसे प्रथम दृष्टया पुलिस मौत की वजह हीट स्ट्रोक मान रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन के पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इंकार कर रहे थे इसलिए जरूरी विधिक कार्रवाई करते हुए शव को सुपुर्द कर दिया गया।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…