News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विधायक पी. एन पाठक ने वृद्धाश्रम मे बुज़ुर्गो संग मनाया जन्मदिन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 22, 2024  |  8:05 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विधायक पी. एन पाठक ने वृद्धाश्रम मे बुज़ुर्गो संग मनाया जन्मदिन WhatsApp
Responsive image
  • विधायक पी.एन पाठक अपने जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंच बाटी खुशियाँ उसके उपरांत अस्पताल पहुंचकर मरीजों मे वितरित किए फल
  • जन्मदिन पर विधायक ने बुज़ुर्गो का किया अभिनंदन

कसया। बुधवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक का जन्मदिन शिविर कार्यालय कसया पर केक काटकर सहित वृद्धाश्रम मे वस्त्र व मिष्ठान और सीएचसी कसया पर मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया।अपने जन्मदिन पर कुशीनगर विधानसभा विधायक पी.एन पाठक कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों मे कपड़े,साड़ी, फल, मिठाई वितरित किया।विधायक ने सभी बुज़ुर्ग का अभिनंदन किया।बुजुर्गों ने विधायक श्री पाठक को हृदय से आशीर्वाद दिया।

आपके लिए और..- संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

विधायक पी. एन पाठक ने इस मौके पर कहा कि जन्मदिन पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से बड़ा और कोई उपहार नहीं है।जन्मदिन पर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना सुखमय है। कहा कि बुजुर्गों का हम सभी को सम्मान करना चाहिए।बुजुर्गों की सेवा व जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जो भी वृद्धजन अपने परिवार से अलग रहते हैं,उन्होंने कहा कि जिन वृद्ध जनों के साथ उनका परिवार नहीं है उनके साथ हम हैं।उन्होंने वृद्धजनों मे उपहार वितरण किए।सभी बुज़ुर्गो ने विधायक पी.एन पाठक के लिए लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।इसके उपरांत विधायक श्री पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचे व मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा,चंद्रप्रताप,संतोष दत्त राय,अमित मालवीय ,राज पाठक,शिवम मिश्रा,संजीव दूबे, दिनेश गुप्ता,विवेक वर्मा,रुपेश तिवारी, किरन सिंह,ध्रुव मद्धेशिया, विवेक सिंह, राघवेश राय,दिनेश तिवारी,सूर्यनाथ यादव, राकेश यादव,आदित्य, कुंदन,सिबलू, राजकुमार यादव, संजीव दूबे, रितेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार, अतुल सिंह,सर्वेश त्रिपाठी, विकास,छेदी शर्मा,अजय पाण्डेय सहित लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking