News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से विधायक पी.एन पाठक ने की मुलाक़ात

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 29, 2024  |  6:49 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से विधायक पी.एन पाठक ने की मुलाक़ात
  • अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए किया अनुरोध

कसया। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक सोमवार को हिमाचल के धर्मशाला में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। विधायक ने उनसे कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए अनुरोध किया। इस दौरान उन्हें होने वाले अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव की व्यूह रचना को भी साझा किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

विधायक श्री पाठक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव से कुशीनगर नये कीर्तिमान की ऊंचाइयों को पहुंचेगा। यह पर्यटन विकास के साथ तमाम देशों के सभ्यता व संस्कृति के मेल-मिलाप व मधुर आदान-प्रदान का माध्यम बनकर विकासोन्मुख साबित होगा। इससे कुशीनगर में बौद्ध पर्यटन का द्वार खुलेगा। विधायक पी.एन पाठक ने बताया है कि धर्म गुरु दलाई लामा ने उनकी बातों को प्रमुखता से सुना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का आशीर्वाद भी दिया है। बता दें कि कुशीनगर विश्व के बौद्ध देशों में पूजनीय व दर्शनीय स्थलों में ख्याति प्राप्त है। यहां लाखों की संख्या प्रत्येक वर्ष विभिन्न बौद्ध देशों के वीवीआईपी, बौद्ध भिक्षु, अनुयाई, उपासक-उपासिकाएं समेत देश के अलग-अलग प्रांतों से भी बौद्ध भिक्षुओं की वर्ष पर्यन्त आवक बनी रहती है। बौद्ध धर्म के प्रमुख चार स्थलों में कुशीनगर भी शामिल हैं। लुंबिनी जन्मस्थली, बोधगया ज्ञान प्राप्ति, सारनाथ प्रथमा उपदेश के लिए प्रसिद्ध है। वहीं कुशीनगर महात्मा बुद्ध की पवित्र महापरिनिर्वाण स्थली है। जो बौद्ध अनुयायियों के लिए पूजनीय व पवित्र दर्शनीय स्थलों में ख्याति प्राप्त है।

संभवतः 1995 में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के स्वर्ण जयंती समारोह में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर चुके हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव में शिरकत किए तो उनका यह दूसरा आगमन होगा। उनके संभावित आगमन को लेकर बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के अलावा पर्यटन,होटल व अन्य सभी लोगों में उत्साह है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking