News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: माँ ने पुत्री की हत्या और चोरी-चुपके शव दफ़नाने का लगायी आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 20, 2023  |  8:28 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: माँ ने पुत्री की हत्या और चोरी-चुपके शव दफ़नाने का लगायी आरोप WhatsApp
Responsive image
  • एसपी को पत्रक देकर लगायी जानमाल की सुरक्षा व कार्यवाही की गुहार 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व थाना पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपनी पुत्री की हत्या करने तथा उसके शव को चोरी चुपके दफ़नाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को पत्रक देकर कार्यवाही की मांग की है l

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक को दिए पत्रक में मृतिका युवती की माँ जरीना खातून पत्नी ऐनुल्लाह मंसूरी निवासी  ग्राम गगलवा चैन पट्टी, थाना -पटहेरवा, कुशीनगर ने कही है कि अपनी पुत्री रेहाना खातून की शादी चार वर्ष पूर्व अलीशेर पुत्र क़ासिम अली निवासी मुसहरी, थाना तरकुलवा जनपद देवरिया के साथ की थी, जो रोजी रोटी के लिए बाहर गुजरात में रहते हैं l मृतिका रेहाना की माँ ने बतायी है कि मेरी पुत्री का विवाह के पूर्व से ही प्रेम सम्बन्ध थाना पटहेरवा अंतर्गत गांव मेहरूटोला (पिपरा कनक) पप्पू से थाl उक्त प्रेमी युवक अक्सर मेरीलड़की के ससुराल आता -जाता  था और तीन माह पूर्व मेरी लड़की रेहाना को ससुराल से भगा क़र फाजिलनगर में भाड़े का घर लेकर उसके साथ रहता था l मेरी लड़की के पेट में अचानक 15जुलाई 2023को दर्द हुआ तो, उक्त प्रेमी पप्पू रेहाना का डिलेवरी कराने फाजिलनगर के एक प्राइबेट हॉस्पिटल में ले गया, जहाँ हम लोगो के बिना जानकारी के मेरी पुत्री की मौत हो गयी l

उक्त पप्पू के गांव के ही बोलेरो चालक की मदद से चोरी -चुपके शव को घर लाकर अपने परिजन व पटीदार हबिबुन निशा पत्नी क्याम हुसैन , अंजुम आरा पत्नी वसीम व आसिन आदि शव को नहला -धुला क़र पप्पू पुत्र अजीमुल्लाह व उसका भाई इमाम इत्यादि लोगो ने चुपके -चुपके 16जुलाई की भोर में उसको कनक पिपरा कब्रिस्तान में आनन -फानन में दफ़न कर दिए l

जानकारी होने पर इस सम्बन्ध में जब मेरा पुत्र युसूफ उक्त लोगो से पूछा तो भद्दी -भद्दी गाली देते हुए  धमकी दिया कि अगर थाना में जाओगे तो जान से मार देंगे l घटना की सूचना इसके पूर्व सम्बंधित थाने में दे चुकीं हूँ, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई l मृतिका की माँ ने पुलिस अधीक्षक से जान माल -की सुरक्षा का गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking