News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: 15 दिन पूर्व से लापता नाबालिग का नहीं मिला कोई सुराग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2023  |  2:25 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 15 दिन पूर्व से लापता नाबालिग का नहीं मिला कोई सुराग
  • पुलिस ने दर्ज किया है अपहरण का मुकदमा।

कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 21माधव पूरम मिश्ररौली निवासी एक नाबालिग युवक घर से बाजार गया और गायब हो गयाl परिजनों द्वारा काफ़ी खोज -बीन के बाद भी युवक का पता न चलने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किए, लेकिन 15 दिन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवक का पता नही लगा पायी । जबकि पुलिस ने गायब हुए युवक के माँ की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

थाने में दी गयी दी गई तहरीर में रुकशाना पत्नी शहीद, ने कही है कि मेरा नाबालिग रिजनवां उम्र 15 वर्ष, 12 जून को 12 बजे दिन में कसया बाजार गया था और वापस नहीं आया l रिजनवां की खोज-बीन हर रिश्ते नाते, सगे सम्बन्धियों व सभी जान पहचान वालो में पता कर लिया है, लेकिन उसका कही कुछ पता नही चल सका । माँ ने अपने नाबालिग लड़के का पता लगाने के लिए तहरीर देकर कई अधिकारियो के पास गुहार लगाई,जिसके बाद पुलिस ने 17 जून को नाबालिग युवक के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर दिया। वही लापता युवक की माँ पिछले 15 दिनों से रोज सम्बंधित थाने पहुँचकर अपने लड़के के खोज बीन करने के लिए पुलिस से गुहार लगती है, और पुलिस कहती है कि कार्यवाई चल रही है। माँ अपने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताने लगी है।

इस सम्बंध में एसएचओ कसया आशुतोष तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जाँच-पड़ताल की जा रही है। अभी युवक का पता नही चल पाया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking