News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: नर्सिंग छात्राओं ने लिया आजीवन सेवा का ब्रत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 11, 2022  |  6:59 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नर्सिंग छात्राओं ने लिया आजीवन सेवा का ब्रत

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित नर्सिंग इंस्टीट्यूसन्स द्वारा आयोजित लैम्प लाइट सेरेमनी 2022 के अवसर पर  आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं ने कैंडिल जलाकर शपथ लेते हुए आजीवन सेवा का ब्रत लिया।मुख्य अतिथि हृदया नन्द शर्मा ने नर्सिंग की छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। फाउंडेशन के निदेशक मनोज  चौरसिया ने कहा कि नर्सिंग आजीविका के साथ सेवा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, समूह गीत, समूह नृत्य व लघु नाटिका प्रस्तुत कर मन मोह लिया। आभार रोहित यादव व संचालन प्राची पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महेश पासवान, संजय सिंह, ओमप्रकाश, दीक्षा, अनिता राज, कनीज फातिमा, मुराद, मुस्कान, रागिनी, सलोनी, अदिति, अंगिरा, सपना, प्रियंका, रितिका, आंचल सहित नर्सिंग की छात्राएं मौजूद रहींl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking