News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: वृद्धा आश्रम में आयोजित हुआ वृद्ध जन सेवा सम्मान कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:38 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वृद्धा आश्रम में आयोजित हुआ वृद्ध जन सेवा सम्मान कार्यक्रम
  • वृद्धजनो  की सेवा यज्ञ करने के समान -पीएन पाठक
  • वृद्धजनों को घर जैसा माहौल आश्रम में मिल रहा, प्रशंसा का विषय-अपर जिला जज 

कसया/कुशीनगर । समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्तपोषित यू०पी ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में अंतरार्ष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आयोजित वृद्ध जन सेवा सम्मान में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक पंचानन पाठक ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना यज्ञ करने के समान है। वृद्ध माता- पिता घर पर ही सेवा पायें ऐसा ही होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ माता- पिता को वृद्धाश्रम में आना पड़ रहा है। वृद्धाश्रम के सभी स्वयंसेवक साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के लिए वे निधि से स्थायी कार्य करायेंगे। जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय ने कहा कि जागरूक लोगों को वृद्धाश्रम में आकर  वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। अपर जिला जज ने कहा कि वृद्धजनों को घर जैसा माहौल इस आश्रम में मिल रहा है यह प्रशंसा का विषय है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि वृद्धाश्रम की सुविधाओं को लेकर हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा। अतिथियों ने वृद्धजनों पर पुष्पवर्षा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में आश्रम के स्वयं सेवक रुचि सिंह ,रामावती सुजीत, मनोज पांडेय, रामप्रताप, अनिल पाण्डेय इत्यादि .रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली,  किरन जायसवाल , तेज प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।इस अवसर सत्यम सम्राट की टीम के कलाकारों ने भजन- गीत एवं मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति दी।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

अतिथियों का स्वागत रागिनी रज्जो व विकास श्रीवास्तव ने किया। संचालन मुजीबुल्लाह राही ने किया। इस अवसर पर आनन्द मणि, दिनेश तिवारी भोजपुरिया , योगेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, भाजपा नेता विजय शुक्ल, नीतीश यादव, आदित्य शुक्ल,  कुंदन , हरिंदर जायसवाल, चंद्रशेखर शुक्ल, विजय मिश्र, विपुल खेतान, सौरभ मिश्र, डॉ प्रभाकर मिश्र, कवि संतोष गुप्ता,प्रबंधक वृद्धाश्रम 
रागनी सिंह रज्जू , रुद्र प्रताप सिंह,रुचि सिंह,मनोज पांडेय, सुजीत,रामावती प्रजापति, सरिता,संजू, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking