कुशीनगर। जनपद के थाना कसया पुलिस टीम ने सोमवार को अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक विनीत पाण्डेय पुत्र गंगा सागर पाण्डेय निवासी गोविंदपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0499/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय उपनिरीक्षक बबलू कुमार कांस्टेबल सतीश कुशवाहा आदित्य चौहान शामिल रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…