कसया/कुशीनगर। भगवान बुद्ध समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनिरुद्धवा के परिसर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किये बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम को सबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक प्रभनाथ सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और यही बच्चे आगे चलकर बड़े बड़े मंचों पर स्थापित हो क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेंगे। इससे पूर्व पुरस्कार वितरण की शुरुआत माता सरस्वती और आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ।
इस अवसर पर हरेन्द यादव, हरिओम प्रकाश सिंह, गनपति शर्मा,धर्मेन्दर, शेषनाथ, सुनीता सिंह, मंगेशचन्द, श्वेता सिन्हा, रीना मिश्रा, रविन्द्र सिंह, सूर्य प्रताप, एवं बच्चें व अभिभावक उपस्थित रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…