News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक जगहों पर किया गया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2023  |  6:38 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक जगहों पर किया गया पौधरोपण
  • पौधे लगा कर हरियाली पर बल दिया जाय- प्रदीप शुक्ला
  • पौध रोपण पुनित कार्य है – प्रदीप शुक्ला

कसया/कुशीनगर। आईटीआई कालेज देवरिया के प्रांगण व सार्वजनिक जगहों पर बुधवार को एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों द्वारा पचास फलदार व सागौन महोगनी आदि का पौधा लगाया गया तथा पौधरोपण के लिए जागरूक किया गयाl

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

पौध रोपण कार्यक्रम मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड प्रदीप शुक्ला ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हर बर्ष बरसात में हजारों पौधे लगा कर हरियाली पर बल दिया जाय उन्होंने बताया कि पचास पौधे फलदार सागौन महोगनी आदि का पौधा लगाया गया और इसको संरक्षण के लिए जरूरी सुझाव दिया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिकास यादव ने कहा कि हम सभी लोगों का दावित्य बनता है कि हरियाली कायम रखने के लिए हम सभी लोग कम से कम दस पौधे लगा कर हरियाली पर बल दे ताकि धरती से हरियाली न कम हो सत्य प्रकाश राव ने कहा मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

पौधे इस लिए हम सभी का दावितव बनता है कि कम से कम सभी लोग पौधे लगाने में अपना अपना सहयोग दें क्लस्टर हेड पंकज चतुर्वेदी यूनिट हेड अतुल त्रिपाठी सत्य प्रकाश राव,राहुल मिश्र,राहुल श्रीवास्तव,नेहा गुप्ता,निशांत शर्मा,राकेश सिंह और लोग उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking