कसया। सोमवार को कसया पुलिस ने पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 16 गोवंशीय पशुओं के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कसया पुलिस द्वारा विशुनपुरा कट के पास गोरखपुर से बिहार की तरफ ले जा रहे पिकप वाहन PB02EQ858 से तस्करी कर ले जायी जा रही 16 गोवंशी पशु जिसमे 13 गाय व 02 बछडा व 01 बछिया बरामद हुआ तथा मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुखदेव सिहं पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम गगौमहल थाना गगौमहल जिला अमृतसर पंजाब व साहब सिहं पुत्र कश्मीर सिहं निवासी गैरी पिण्ड थाना सराय महंत खां जिला तरनतारन और जशपाल सिहं पुत्र अरिजेन्दर सिहं पता गालब थाना गगौमहल जिला अमृतसर पंजाब के रूप मे हुई है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 043/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 207 एम0वी0एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाले टीम मे चौकी प्रभारी कुशीनगर उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल,उ0नि0 अतुल कुमार,हे0का0 साहिल यादव,का0 रविप्रकाश सिंह,का0 संजय गुप्ता,का0 राहुल,का0 अजय कुमार शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…