कसया/कुशीनगर। लेखक कवि एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की 31 वीं पुण्यतिथि पर 17 दिसंबर को साखोपार में एक बेहद स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है।प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले नवल स्मृति समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही है।
समारोह में श्री राम चरित मानस पाठ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभा,सम्मान समारोह और राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल होना है।कार्यक्रम स्थल पर तैयारी में लगे स्वर्गीय श्री सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप नारायण सिंह ने बताया की समारोह में रामायणी दल द्वारा श्री राम चरित मानस पाठ,बिहार के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मुकेश सिंह एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभा और सम्मान वितरण के बाद राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल होगा जिसमे दिल्ली, हरियाणा, बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के तमाम दिग्गज पहलवान भाग लेंगे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…