News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2022  |  7:27 PM

672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

हेतिमपुर/कसया। बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर के छात्र/ छात्राओं ने मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान ने सोमवार को प्रार्थना स्थल पर प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया| कहा कि यह विद्यालय शिक्षण कार्य के साथ साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी उल्लेखनीय स्थान बनाये हुए है|

आपके लिए और..- हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही...

यह सब हमारे संगीत अध्यापक अमरजीत मिश्र जैसे विद्वान एवं परिश्रमी शिक्षकों के फलस्वरूप सम्भव हुआ है| मैं इन प्रतिभा सम्पन्न प्रतिभागियों के मंगल भविष्य की कामना करता हूँ| भूगोल प्रवक्ता सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि भारतीय संगीत एक साधना है जिससे लौकिक एवं पारलौकिक सुख प्राप्त होता है|भजन, भाव गीत, एवं शास्त्रीय गायन में आनन्द भारती बालक वर्ग में और एकता भारती बालिका वर्ग में, कवि दरबार, क्रियात्मक गीत एवं अन्त्याक्षरी में अर्चना, सुमन ,लक्ष्मी, मुस्कान, सलेहा, पायल, अन्नू,नेहा, रीतिका एवं मुस्कान मद्धेशिया ने मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है|अशोक कुमार उपाध्याय, सूर्य प्रकाश, रवींद्र राव, जगदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, ब्रजलाल शर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,योगेश पाल, वरूण राय,कैप्टन वेदप्रकाश मिश्र, हरिकेश सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking