News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बीएड विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 7, 2022  |  8:14 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बीएड विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम WhatsApp
Responsive image

हेतिमपुर/कसया। छात्रों एवम युवाओं के सम्यक विकास के लिए उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

इससे उनके व्यक्तित्व के शारीरिक,मानसिक,नैतिक,चारित्रिक,भावात्मक,संवेगात्मक आदि प्रत्येक पक्ष का सर्वांगीण विकास होता है।जब भी कोई छात्र छात्रा अच्छा कार्य करे,तो उसे पुरस्कार,प्रसंशा आदि के द्वारा पुनर्बलित किया जाना आवश्यक है।इससे उसको अपनी प्रतिभा के निखार का संबल मिलता है,साथ ही अन्य छात्र छात्राएं भी अच्छे कार्यों,पठन पाठन,पाठ्य सहगामी क्रियाओं आदि के प्रति जागरूक होते हैं।ये बाते राज्य मंत्री युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) प्रो. विभ्राट चन्द कौशिक ने बुद्ध पी जी कालेज कुशीनगर के बी. एड. विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

डा कौशिक और डा वीरेंद्र साहू ( असिस्टेंट प्रोफेसर,मनोविज्ञान विभाग) ने बी एस सी तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका गुप्ता को रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डा निगम मौर्य,श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री पंकज दूबे,डा दुर्गविजय पाल सिंह, डा चंद्र प्रकाश सिंह,श्री विवेक श्रीवास्तव आदि शिक्षक गण और सत्येंद्र,विकास,संदीप,नीलू,सुहानी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking