कसया/कुशीनगर । भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के गुरूमिया अक्षयबर टोला निवासी पत्रकार राजन सिंह व रामायण कुशवाहा मंडल अध्यक्ष कसया देहात, महामंत्री शंभू प्रसाद गुप्ता ने कसया क्षेत्र व देहात क्षेत्र दिलीप नगर के दुकानदारों, चिकित्सको एवं किसानो से मिल कर मोदी जी के सरकार के 9 साल के उपलब्धियो की बुकलेट सौपी, इस दौरान उन्होंने कहा कि-मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के किसानों नौजवानों छात्रों महिलाओं का सम्मान बढ़ा है जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो से आम जनता को लाभ मिला है, इससे पूर्व किसी अन्य सरकार ने आम आदमी के लिए योजनाओं को धरातल पर लागू नही किया।
पत्रकार राजन सिंह ने कहा भाजपा सरकार देश मे तरक्की के साथ बिदेशो मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है। 2024 के चुनाव में एक बार फिर भारी बहुमत से मोदी जी की सरकार बनाने की जरूरत है। जन संपर्क के दौरान डी.पी. सिंह, दरोगा सिंह, पिंटू यादव,संतोष कुमार, रामनगिना यादव सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…