News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: रैली निकाल बच्चों को स्कूल भेजनें के लिए किया गया प्रेरित…निरंतर विद्यालय आने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2023  |  1:17 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रैली निकाल बच्चों को स्कूल भेजनें के लिए किया गया प्रेरित…निरंतर विद्यालय आने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घूसी टोला चिरगोड़ा में छात्र /छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि को लेकर शनिवार को एआरपी मोहम्मद सुफियान आरफी के नेतृत्व में एक प्रेरक अभियान चलाया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का बिद्यालय भेजने के लिए बच्चों संग रैली निकाली गई,तथा घर -घर जाकर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया l अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद, के द्वारा किया गयाl इस दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद द्वारा विद्यालय में बच्चों की निरंतर उपस्थिति के लिएअभिभावकों को एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। निरंतर विद्यालय आने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान एवं गांव के अन्य सम्मानित अभिभावको द्वारा बच्चों को गुब्बारे देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान व उपस्थित सभी अभिवावकों को लेकर बच्चों के साथ रैली निकाली गईl

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान भोज प्रसाद,पूर्व प्रधान प्रमोद तिवारी, अजय तिवारी, अयूब खान, सुदर्शन प्रसाद, रमेश प्रसाद हरिलाल प्रसाद, सुग्रीव प्रसाद, ममता देवी, राधिका देवी, शीला देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रतिभा भारती , सहायक अध्यापक मनोहर प्रसाद, शिक्षा मित्र नीलम तिवारी सम्मिलित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking