कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रामीण इलाकों में स्थित विद्यालयों और पंचायत भवनों पर योग गुरुओं ने योग कराकर निरोग रहने का संदेश दिया।
कसया विकास खण्ड के ग्राम धुरिया स्थित अमृत सरोवर पर गायत्री परिवार के योग गुरु दिनेश यादव ने ग्रामीणों को आसन, प्रणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम आदि आसान कराया। प्रधान विजय बहादुर राय ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है। इसलिए हमें नियमित योग करना चाहिए। इस दौरान चन्द्रशेखर प्रसाद, अंकित राय, टुन टुन यादव, कान्हा प्रसाद, जटेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में बटेसरा पंचायत भवन पर ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता की देखरेख में लोगों ने योग किया। यहां के बेसिक विद्यालय में भी शिक्षकों, आंगनवाड़ी कर्मियों ने योग किया।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…