News Addaa WhatsApp Group

कसया: ताजिया निकाल ईमाम हुसैन की शहादत को किया याद…विभिन्न अखाड़ों द्वारा दिखाए गए हैरत अंगेज कारनामें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2023  |  7:59 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ताजिया निकाल ईमाम हुसैन की शहादत को किया याद…विभिन्न अखाड़ों द्वारा दिखाए गए हैरत अंगेज कारनामें

साखोपार/कुशीनगर।कसया नगर सहित कसया व रविन्द्र नगर थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस्लाम धर्म के लिए अपनी शहादत देने वाले ईमाम हुसैन की शहादत को बड़ी ही अकीदत के साथ याद किया व उनके यादगार में ताजिया बनाकर जुलूस निकाला गया व फातिहा पढ़ा।तथा गरीबों में खैरात जकात किया।साथ ही विभिन्न अखाड़ो द्वारा हैरत अंगेज कारनामे दिखा कर आर्श्चयचकित कर दिया गया।कसया नगर के वार्ड नंबर 4 अम्बेडकर नगर,वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर,वार्ड नंबर 15 सबया खास,वार्ड नं 24 सुभाष नगर,वार्ड नं 27पं दीनदयाल नगर सहित विभिन्न वार्डो से ताजिया जुलूस निकाला गया जो गांधी चौक पर मिलान हुआ व एक साथ होकर कुशीनगर रोड पर स्थित कर्बला पर पहुँचा जहाँ कर्बला पर लोगों ने फातिहा पढ़ा व ताजिया को दफन किया।तथा लोगों ने मेले का भी आनन्द लिया।सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कसया व रविन्द्रनगर पुलिस हर जगह मुस्तैद दिखी।इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गवलिया स्थित कुदरत के बगीचे में व बंजारा पट्टी कर्बला पर शनिवार को विभिन्न गांवों के लोग अपने अपने ताजिया लेकर पहुंचे जहाँ मेले का भी आयोजन हुआ।जबकि अंजुमन इस्लामिया अखाड़ा खुशी पट्टी,अली इस्लामिया अखाड़ा बाबू टोला,तरक्कीये तलबा अखाड़ा बाजूपट्टी,जंगे इस्लामिया अखाड़ा जिगना,अली अखाड़ा बैजनाथपुर के अखाड़ो द्वारा हैरत अंगेज कारनामे दिखाए गए।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस अवसर पर जमालुद्दीन वारसी,शहीद शाह,मुहम्मद मुजम्मिल,टीएम अली,अब्दुल मजीद,अशफाक आलम,नफिश वकील,हबीबुल्लाह, सिकन्दर आजम,हाफिज वकील,मौलाना हसमुद्दीन,ग्राम प्रधान बैजनाथपुर उग्रसेन यादव,ग्राम प्रधान साड़ी खुर्द मनोज सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गवलिया विजय तिवारी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जिगना एसपी सिंह,जाहिद जमाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking