कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार कुंवर की अध्यक्षता में कुशीनगर पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें वक्ताओं ने अति वृष्टि व ओला वृष्टि से नुकसान हुई फसलों का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राम आशीष राय ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि लोकदल किसानों की हितैषी पार्टी है। पार्टी चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर किसानों, मजदूरों के भले का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आए दिन आक्षेप लगाए जा रहे है, हमले हो रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए घातक है। क्षेत्रीय मंत्री विपिन श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष राम भवन राव, रालोद पूर्वी उप्र महासचिव विवेक कुमार वर्मा, देवरिया जिलाध्यक्ष रामाशंकर चौहान, गोरखपुर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश दुबे आदि ने किसानों के लिए न्यूमतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने, महंगाई पर रोक लगाने, कानून व्यवस्था नियंत्रित करने, कार्यकर्ता उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की।
इस दौरान देवेंद्र राय, डा0 बीके मिश्रा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मोहन पटेल, श्रीनाथ यादव, अल्ताफ हुसैन, भगवान दयाल विश्वकर्मा, मो0 असलम, एड0 मनोज शर्मा, राजेन्द्र मौर्य, डा0 सीपी निगम, प्रद्युम्न पाण्डेय, आस नारायण शाही आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…