कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा शुक्रवार रात कसया नगर में कुछ दिनों से टेंट डालकर निवास कर रहे कबाड़ बटोरने वाले 5 परिवारों को सोलर लाइट लैंप भेंट किया गया।
रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि बरसात के मौसम इन परिवारों को रात में भोजन बनाने में हो रहे असुविधा से एक सदस्य ने अवगत कराया था। जिससे इन जरूरतमंदों के वहाँ पहुँच कर इनकी मदद की गई, सोलर लाइट लैंप मिलते ही इनके चेहरे पर मुस्कुराहट और टेंट में रोशनी जगमगा उठी।
इस मौके पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक डॉ एम.एच. खान, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल लक्ष्य, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, निदेशक अमित श्रीवास्तव एवं आदिल मौजूद रहे।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…