News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: रोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया को भेंट की ट्री-गार्ड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2023  |  6:38 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया को भेंट की ट्री-गार्ड

कसया/कुशीनगर। पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के क्रम में पौधों के सुरक्षा एवं बचाव हेतु अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में लगे पौधों के सुरक्षा के मद्देनजर ट्री-गार्ड भेंट की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

जिससे यहां लगे पौधे बिना रुकावट पल्लवित एवं पोषित हो सके। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी ने रोटरी के इस पुनीत कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा हर क्षेत्र में जो भी विविध सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं वे सराहनीय एवं अनुकरणीय है।रोटरी के सचिव वाहिद अली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण के साथ ही साथ ट्री-गार्ड लगाना आवश्यक है, क्योंकि की पौधों की सुरक्षा ट्री-गार्ड के बिना अधूरी रहती है।

इस अवसर पर चिकित्साधिकारी आशुतोष पाण्डेय, रोटरी के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह-सचिव दिनेश यादव, गौरव मद्धेशिया के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking