News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: समाज सेवा के क्षेत्र में रूबी किन्नर हुई सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 12, 2023  |  8:28 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: समाज सेवा के क्षेत्र में रूबी किन्नर हुई सम्मानित

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवराज पट्टी रूबी टोला, में सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ -साथ समाज में जागरूक करने वाले महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

समारोह में कुछ ऐसे किन्नर समाज के लोगों को सम्मानित किया गया, जो समाज में अपना काफी सम्मान हासिल किए हैंl इसी क्रम में रूबी किन्नर विगत 20 वर्षों से सरकारी विभाग से लेकर समाज के कार्यों में अपना बढ़-चढ़कर योगदान देती रहती हैं, किन्नर रूबी ने पटहेरवा थाना में भवन निर्माण में आर्थिक मदद व चौरा थाने में भवन निर्माण में कॉफी योगदान रहा हैl इसके साथ ही गरीब निर्धन परिवार के बच्चे -बच्चियों के शादी विवाह में अपना आर्थिक सहयोग देती रहती हैंl इस संबंध में उनका कहना है कि हमारा जीवन समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित है, जिसको लेकर समाज के लोग उनको सम्मान समारोह में अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते है l संबोधन के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर शुभम यादव ने बताया कि किन्नर समाज में एक वरदान के रूप में है, क्योंकि सभी समुदाय के धर्मो में जाकर शादी- विवाह, जन्म उत्सव आदि में शरीक होकर अपनी दुआ देते रहते हैं। हमें किन्नर समाज को अभिशाप नहीं समझना चाहिए।

इस दौरान शुभम् यादव, गुड्डू सिंह कुशवाहा, उमेश बैठा, जेपी सिंह, सुभाष चन्द्र यादव, राहुल कुमार, कालिका सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking