News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: रुद्रपुर ने घाँटी को हरा जीता बालीबाल का फाइनल मैच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2023  |  7:58 PM

493 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रुद्रपुर ने घाँटी को हरा जीता बालीबाल का फाइनल मैच
  • खेल से आपसी समरसता का भाव पैदा होता है: राजेश प्रताप

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के बटेसरा में आंनद क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में रुद्रपुर आईटीपी की टीम ने घाँटी की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मुख्यअतिथि सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व परिचय कर हुआ। श्री राव ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से आपसी समरसता का भाव पैदा होता है। ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों को उभरने का अवसर मिलता है। इसी क्रम में समाजसेवी राजाराम कुशवाहा, नगरपालिका परिषद कुशीनगर के चेयरमैन प्रतिनिधि कैफुल अली मजनु, गुलाब रावत आदि अतिथियो ने पूर्व में सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन किया। रुद्रपुर ने तीन राउंड के मैच में 2 – 1 से फाइनल जीता। ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता और डॉ हसमुद्दीन आजाद ने विजेता टीम के कप्तान सद्दाम हुसैन को ट्राफी, 51 सौ नकद, घाँटी के कप्तान अमृत यादव को ट्राफी व 41 सौ नकद व खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया। रेफरी की भूमिका शिक्षक अमला प्रसाद, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, कमेंट्री बॉक्स पर विनोद प्रताप सिंह व हदीस अहमद रहे।

आयोजक राजू भारती, यशवंत भारती, रोहन यादव, परमजीत यादव आदि ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में साहबजाद, जैनुल अंसारी, मुख्तार यादव, मैनेजर यादव, अभिषेक, बलराम यादव, दुर्गेश चौरसिया, जैतुल अंसारी, सलमान अहमद, बीडीसी ब्यास यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking