News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: वन विभाग द्वारा बच्चों को भेंट हुआ पौधा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 7, 2023  |  3:35 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वन विभाग द्वारा बच्चों को भेंट हुआ पौधा
  • पौधे जीवन के आधार हैं : डॉ0 हरिओम मिश्र
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग संकल्पित : जलालुद्दीन

कसया/कुशीनगर। वन विभाग कसया द्वारा शुक्रवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा के दिशा निर्देश पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर के बच्चों के साथ जल संचयन एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव विषयक गोष्ठी का आयोजन करते हुए सभी को अमरूद का पौधा भेंट किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

गोष्ठी को संबोधित करते हुए नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि पौधे जीवन के आधार हैं। ये हमें प्राण वायु ऑक्सीजन के साथ-साथ फल, फूल औषधियां भी देते हैं और इन्ही के माध्यम से वर्षा भी होती है। डॉ0 हरिओम ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को बताते हुए कहा कि इसके अधिकाधिक प्रयोग से धरती बंजर होती जा रही। उन्होंने वर्षा जल के संचयन सहित दैनिक उपयोग में आने वाले जल को भी संयम के साथ प्रयोग में लाने की बात कही।

वन विभाग के उप निरीक्षक जलालुद्दीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग संकल्पित है और जगह-जगह गोष्ठी और रैलियों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे। इसी क्रम में बच्चों को पौधा भेंट किया जा रहा। उन्होंने सभी बच्चों को अच्छे तरह से पौधा लगाने और उसको बचाने के तरीके भी बताए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने वन विभाग के पौधा भेंट कार्यक्रम की सराहना की।

अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक अमर प्रकाश पांडेय व आभार शिक्षिका सविता सिंह ने किया। इस अवसर पर नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, आलोक तिवारी, संतोष यादव, विनय राय, विनोद यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking