News Addaa WhatsApp Group

कसया: एसडीएम व सीओ ने किया पैदल गश्त

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 11, 2024  |  6:44 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एसडीएम व सीओ ने किया पैदल गश्त

कसया। शुक्रवार को एसडीएम कसया पारितोष मिश्रा व सीओ कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से कसया नगर समेत विभिन्न जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ नवरात्रि व दशहरा त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमण व निरीक्षण किया गया साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा पैदल गश्त व भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। विदित हो कि नवरात्रि व दशहरा त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा थाना कसया क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही साथ जनपद में ड्रोन कैमरे से भी सतत निगरानी की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह,थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, कांस्टेबल उमेश सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जुम्मे की नमाज को लेकर भी मुस्तैद रही कसया पुलिस।

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।नमाज के दौरान शहर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। नमाज होने पर लोग शांतिपूर्वक तरीके से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर लौट गए। नमाज पूरी होने तक अधिकारी शहर में भ्रमणशील रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking