कसया/कुशीनगर। कसया पुलिस ने गुरुवार को खरदर पुल के पास गड़ाबंदी करके सात राशि प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कसया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के खरदर पुल के पास वाहनो की चेकिंग की जा रही थी,इसी दौरान पुलिस ने एक डीसीएम वाहन रजि0 नं0 UP 57 AT 2965 से तस्करी ले जायी जा रही सात राशि प्रतिबंधित गो वंशों को बरामद कर मुक्त कराया।बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय,उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव, का0 महेन्द्र कुमार,का0 अभिषेक मौर्या शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…