News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: पुरे उत्साह पूर्वक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2023  |  7:13 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पुरे उत्साह पूर्वक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

कसया/कुशीनगर। कृष्ण जन्मष्टमी का पर्व तहसील क्षेत्र में विधिविधान पूर्वक पुरे उत्साह के साथ धूम -धाम से मनाया गया l इस अवसर पर नगर कसया सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी श्रीकृष्ण जनमष्टमी खूब धूम रहा l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जगह -जगह भगवान श्रीकृष्ण की बाल्यावस्था की विभिन्न मुद्राओ में सजायी गयी मुर्तिया, झाकियां आकर्षण का केंद्र रहा l इसके साथ ही भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर जगह -जगह भजन -किर्तन पूजा -पाठ, कथा का आयोजन भी किया गया रहा l पूरा क्षेत्र श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर पूरी तरह श्री कृष्ण भक्ति में भक्ति मय रहा l इस मौके पर नगर के चित्रतुली गाली, जैन गली, सुबाष नगर आदि सहित सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओ पर भगवान कृष्ण की मुर्तिया रख उनका विधि विधान पूर्वक पूजा -पाठ किया गया l इसी क्रम में क्षेत्र के मल्लूडीह, जोकवा, फाजिलनगर,भठही बाबू, टेकुआटार सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जन्माष्टमी की खूब उत्साह रहा l भठही में देर रात तक भजन कीर्तन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गयाl धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान श्री कृष्ण को मुरलीधर, कान्हा, श्री कृष्णा, गोपाल, घनश्याम, गोपी मनोहर, श्याम, गोविंद, मुरारी, बाल मुकुंद… आदि कई नामों से जाना और पुकारा जाता है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की पूजा और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। भठही बाबू निवासी हेमंत कुमार मिश्रा के दरवाजे पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर गांव के लोगों के द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से जन्म उत्सव बिधि बिधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया और एक से बढ़कर एक श्रीकृष्ण भगवान की भजन किया गया और एक से बढ़कर एक झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण भगवान की लिलाओ को सजीव चित्रण किया गया l जिसमें गांव के कलाकारों ने अपने अपने कला कौशल को प्रदर्शित किया l

इस अवसर पर मनोज यादव, राहुल मास्टर, पृथ्वी नाथ, हृदयानंद, हरेंद्र यादव, निशांत मिश्र, मोहन वर्मा, रमेश मिश्रा, प्रतीक राज मिश्र, सोनू राव, अमित मद्धेशिया, डिंपल पांडेय, हरगोविंद राव, अवधेश मिश्रा, कृष्ण मोहन, हेमंत मिश्रा हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking