कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कुरमौटा में ममतामयी माँ स्वर्गीय कालिंदी शुक्ला की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल के सहयोग से नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह के प्रथम दिन सोमवार को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ एवं 111 जरूरतमंद विधवाओं को कम्बल भेंट करते हुए पौधरोपण किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित है।
प्रो0 अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि माँ का दीन दुखियों व जरूरतमंदों से सहज लगाव था। कोई भी व्यक्ति जो मदद की आशा में दरवाजे पर आता माँ उसे निराश नही लौटने देती। उनका जीवन व्यवहार हम परिजनों के लिए आदर्श है और हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे। वह धार्मिक भावनाओं से भरी हुई ममता व त्याग की प्रतिमूर्ति थी। इसीलिए उनकी स्मृति में सभी के कल्याण हेतु श्रीरामचरितमानस पाठ, जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भेंट व प्रकृति संरक्षण के निमित्त पौधरोपण किया जा रहा।
आयोजन में साधना शुक्ला, सतीश पाण्डेय, भारती पाण्डेय, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 राजेश सिंह, राजेश पाण्डेय, डॉ0 आमोद राय, डॉ0 यज्ञेश त्रिपाठी, डॉ0 निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ0 अर्जुन सोनकर, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सहभागी बने।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…