कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी साहित्यकार डा0 अवधेश शर्मा नन्द के पुत्र अवनीश शर्मा का असामयिक निधन हो गया।
पडरौना तहसील के बलडीहा ग्राम निवासी श्री नन्द अनिरुद्धवा में किराए पर परिवार लेकर रहते हैं। मंगलवार की भोर में अचानक उनके पुत्र अविनाश (32 वर्ष) की तबियत खराब हो गयी। जिन्हें इलाज के लिये गोरखपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांव पर पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। अविनाश के निधन पर विधायक पीएन पाठक, ब्लाक प्रमुख खड्डा शेषनाथ यादव, साहित्यकार गण आरके भट्ट, चन्देश्वर परवाना, रामनरेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, शैलेन्द्र असीम, उग्गम चौधरी, मधु सूदन मिश्रा, मदन मोहन पाण्डेय, जय कृष्ण शुक्ल सहित विश्वनाथ शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान राजेश शर्मा, हृदया नन्द शर्मा सहित भारी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…