News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शिक्षा का प्रसार जरूरी – प्रो0 सीमा त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2023  |  4:26 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिक्षा का प्रसार जरूरी – प्रो0 सीमा त्रिपाठी
  • संविलियन विद्यालय मंगुरही में बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री, हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर संस्थान द्वारा सोमवार को नपाप कुशीनगर के वार्ड नं. 23 माधवपुरम स्थित संविलियन विद्यालय मंगुरही में बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर सहित गीता प्रेस की प्रेरक किताबें भेंट किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है। इसलिए शिक्षा का प्रसार जरूरी है और नयी दिशा द्वारा यथा सम्भव बच्चों को शिक्षण सामग्री, उनके शुल्क इत्यादि का प्रबंध किया जा रहा।

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल ने बच्चों से शिक्षण सामग्री का समुचित उपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ने की बात कही। कार्यक्रम को बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्रो0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 राघवेंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र एवं आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रधानाध्यापक बदरुज्जमा सिद्दीकी ने किया।

इस अवसर पर आकाश शर्मा, अश्वनी शुक्ल, अमर प्रकाश पांडेय, कृष्णमोहन, शिप्रा द्विवेदी, सुधीर राय, अमित राय, विजयलक्ष्मी शुक्ला, पूनम शुक्ला, ताहिरा खातून, निर्मला देवी, गीता देवी, चंपा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking