कसया/कुशीनगर । समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद हसींमुद्दीन अंसारी का शुक्रवार की दोपहर सनउवर अंसारी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सिसवा चौराहा पर कुशीनगर विधानसभा 333 क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से आये कार्यकर्ताओं ने सपा नेता को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान श्री अंसारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा ।आने वाला लोकसभा चुनाव में प्रदेश की अधिकतर सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कुशीनगर जिला मिडिया प्रभारी सनउवर अंसारी,केदार यादव, गुलाब यादव,वशिष्ठ यादव, सभासद विजेंद्र प्रताप, कपिलदेव प्रसाद, मोलवी अंसारी, इंतियाजा अहमद, साकीर अंसारी, वीरेंद्र यादव,डॉ. राम प्रवेश, उमर फारूक,अजय सिंह, अमरजीत यादव सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें l
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…