साखोपार/कसया। रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र के डुम्मरभार गांव के समीप बाइक व मारुति की भिड़ंत में एक छात्र घायल हो गया।घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में भिजवाया जहाँ इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के गांव दुर्गवलिया के टोला अर्जुनहा निवासी सुभाष प्रसाद गोड़ का 18 वर्षीय पुत्र राज कुमार गोड़ रोज की भांति पडरौना पढ़ने के लिए शुक्रवार की सुबह बाइक से घर से निकला वह सीधे पडरौना न जाकर रविन्द्र नगर धूस थाना क्षेत्र के गांव डुम्मरभार अपने मित्र के घर जाने लगा जो साथ पढ़ता है,अभी वह डुम्मरभार गांव के समीप पहुँचा था कि सामने से आ रही मारुति से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…