कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव पतया में एक गरीब परिवार की बिटिया की शादी तय था उसके शादी करने में आ रही दिक्कत को क्षेत्र के युवाओं को पता चला तो युवाओ की एक टीम समाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार चौरसिया सूरज जायसवाल अरमान खान गांव वासी जाकिर सिद्दिकी के घर पहुंच कर बिटिया की शादी में आ रही दिक्कतो का साझा किया तो युवाओं ने तत्काल इलेक्ट्रॉनिक का समान जिसमें कुलर व वासिग मशीन के साथ साथ और भी जरूरत का समान मुहैया कराया समाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार चौरसिया ने बताया कि हमारी टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी कि पता चला कि पतया में एक गरीब परिवार ने बिटिया की शादी तय कर लिया है.
लेकिन गरीबी के चलते परेशान हैं तो हमारी टीम गांव के ग्राम प्रधान समीउल्लाह खान के से उस परिवार के बिषय में जानकारी हासिल किया और उस परिवार को मदद के लिए एक कार्य योजना तैयार किया गया और उससे बात किया गया कि आप को क्या क्या चाहिए और उनके कहने के मुताबिक और जरूरी समान मुहैया कराया गया इस गरीब परिवार का सेवा कर दिल की तसल्ली मिल रहा हैl
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…