News Addaa WhatsApp Group

कसया तहसील को आईजीआरएस निस्तारण में मिला प्रदेश में पहला स्थान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 5, 2024  |  8:37 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया तहसील को आईजीआरएस निस्तारण में मिला प्रदेश में पहला स्थान

कसया। मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण पटल आईजीआरएस सुनवाई में कसया तहसील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हाटा, कप्तानगंज को 60 वा स्थान,खड्डा और पड़रौना को 120,वा तो तमकुहीराज को 252वां स्थान हासिल हुआ है ऑनलाइन शिकायत में भूमि, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न शिकायतों का निस्तारण मानक व गुणवत्ता पूर्ण कराने में कसया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। अगस्त माह में प्रदेश में कसया तहसील 90 में 90 अंक पाकर प्रथम हासिल किया है। जबकि हाटा व कप्तानगंज को 90 में 88 अंक मिले खड्डा व पड़रौना को 90 में से 83 तो तमकुहीराज को 90 में से 66 अंक मिले हैं।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों के द्वारा सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय पर किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

आईजीआरएस पोर्टल पर अगस्त माह में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने एवं भौतिक सत्यापन में निस्तारण सही पाने पर शासन ने तहसील कसया को प्रथम रैंक दी है। सरकार ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी ओर से की गई शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जन शिकायत निवारण प्रणाली आइजीआरएस की शुरुआत की है

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking