कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व रामकोला विकासखण्ड अंतर्गत टेकुआटार में चयनित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्तावित खेल के मैदान के स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार कसया ने राजस्व अभिलेख के अनुसार सही पाया। शिकायत की जांच पर पहुंचे तहसीलदार ने दो दिन में जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने का भरोसा दिलाया है।
रविवार को चयनित सभी मिनी स्टेडियम के भूमि पूजन होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से जिला प्रशासन ने सभी ग्राउंड के पूजन की तिथि को स्थगित कर दिया था।लेकिन पच्चीस लाख की लागत से निर्मित होने वाले टेकुअटार स्थित खेल के मैदान को चंद्रशेखर आजाद मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया है।लेकिन उक्त ग्राउंड किसी ट्रस्ट के नाम है कि शिकायत के बावत जिलाधिकारी ने तहसीलदार कसया मन्धाता सिंह को उक्त ग्राउंड की स्थलीय व अभिलेखीय जांच रिपोर्ट मांगी है।डीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,बलराम राव,ग्रामनप्रधान राधेश्याम यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमसाद,बीडीसी अमरचंद मद्धेशिया व कुँवर मद्धेशिया,इरफान,बीडीसी ,भोला रावत आदि स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार को खेल के मैदान व क्रीड़ा स्थल के नाम की खतौनी व नक्शा दिखा उक्त स्थल को हर हाल में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की मांग की।तहसीलदार ने मौके पर खेल खेल रहे खिलाड़ियों से भी बात कर दुल्हिन जगन्नाथ कुँवरि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेश सिंह से फोन कर बात किये और दो दिन में ट्रस्ट से सम्बंधित कागजात दिखाने को कहा है।इस सम्बन्ध में तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर स्थलीय जांच करने गया था।
मौके पर अभिलेख के अनुसार उक्त खेल का मैदान दो गाटे में क्रमशः1435खेल मैदान रकबा166एअर व 1431क्रीड़ा स्थल रकबा 429 एअर दर्ज है।जो क्रीड़ा स्थल व खेल के मैदान के नाम से खतौनी में अंकित है।मौके व अभिलेखीय परीक्षण की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दूंगा।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…