News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: न्याय की आस लिए तहसील दिवस में  गुहार लगाने पंहुचा दस वर्षीय बालक 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2023  |  6:20 PM

241 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: न्याय की आस लिए तहसील दिवस में  गुहार लगाने पंहुचा दस वर्षीय बालक 
  • हाथों में किताब की जगह जमीन की फाइल लिए घूम रहें बालक को नायब तहसीलदार ने दिया कार्यवाही का आदेश

कसया/कुशीनगर। वर्तमान समय में अगर देखा जाए तो अधिकतर विवाद राजस्व से संबंधित होते हैं,जिसका मुख्य कारण विभागीय तंत्र की लेट लटीफी कार्यवाही ही मना जाएगा l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कसया तहसील समाधान दिवस में शनिवार को एक ऎसा ही मामला देखने को मिला कि कसया निवासी आर्यन नाम का 10 वर्षीय एक बालक अपनी किताबें छोड़ भूमि से संबंधित राजस्व  मामले की फाइल हाथ में लिए न्याय के लिए पंहुचा, और मौजूद अधिकारियो से अपनी फरियाद सुनाई l बच्चे की हाथ में  फाइल देखर  समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियो ने उसकी बात को गंभीरता पूर्वक सुनी और कार्यवाही का आश्वासन दिया l

इसी दौरान उक्त बालक नायब तहसीलदार कसया शैलेष सिंह से मिलकर अपने राजस्व संबंधित मामले की फाइल को लेकर न्याय के लिए निवेदन किया, जिस पर नायब तहसीलदार ने बच्चे से उसकी पूरी बात सुनी और उसके मामले को निपटारे का आश्वासन देते  हुए कानूनगो एवं लेखपाल को मौके पर ही  कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह से जानकारी ली गयीं तो उन्होंने बताया कि उक्त बालक बड़ा ही प्यारा बच्चा है, उसके पिता गुजरात में काम करते हैं, और शायद उसके माँ की तबियत ठीक न होने कारण यह बच्चा स्वयं   अपने भूमि विवाद को लेकर तहसील दिवस में आया था,जिसको सुनकर संबंधित को  आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking