News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कब्ज़ा दिलाने को लेकर पट्टेदारो ने तहसील पर किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  8:01 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कब्ज़ा दिलाने को लेकर पट्टेदारो ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Advertisement

  • उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वासन तीन दिन के अंदर पुष्टि कर कार्यवाही की जाएगी l 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग गांव निवासी दर्जनों पट्टा धारको ने सोमवार को तहसील पर प्रदर्शन कर अपने पट्टे की जमीन को बहाल करने की मांग करतें हुए  जमकर नारे लगाये l बताते चले कि तहसील क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग निवासी दर्जनों पट्टा धारक कसया तहसील में प्रदर्शन करते हुए मांग किया कि उनके नाम से दिए गये पट्टे की जमीन को बहाल किया जाय l

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

प्रदर्शन कारियो का कहना था कि ग्राम सुमही बुजुर्ग, तप्पा खान,परगना सि.जो.तहसील कसया, जिला कुशीनगर में प्रार्थी गणों को अराजी न.464 ग्रामसभा की भूमि से प्रस्ताव के जरिये हमें आवासीय पट्टा मिला l मिले इस पट्टे की भूमि के विरुद्ध जिलाधिकारी न्यायालय कुशीनगर में नथुनी आदि बनाम सुखारी आदि एक मुकदमा चला, जिसमे हम सभी का पट्टा बहाल माना गया l मंडलायुक्त गोरखपुर के न्यायालय में पट्टेदारो को लिंगर करने की नियत से एक निगरानी दाखिल किया गया, जिसमे अनगिनत पट्टेदार है l इस में प्रमाणित हुआ कि जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा शिव कुमार गुप्ता व पौहारी गुप्ता पुत्र जंगली,रत्नेश व रमेश पुत्र भीम बली तथा शम्भू पुत्र घुघली का ही पट्टा सरकारी नौकरी होने के कारण निरस्त किया गया है तथा शेष पट्टेदारो का पट्टा बहाल है l निगरानी करता द्वारा कथन कि सम्पूर्ण पट्टेदारो पर स्तगन आदेश है, जो पूरी तरह निराधार है l दिनांक 24फरवरी 2023 को निगरानी पत्रवली कमिश्नर के समक्ष पेश की गयी तो उस में भी पाँच ही लोगो के निरस्त पाये गये l कमिश्नर द्वारा शेष पट्टेदारो को पैमाईश कर कब्ज़ा दिलाने का आदेश उपजिलाधिकारी कसया को दिया गया है l

प्रदर्शन कारियो का कहना है कि  हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा स्टे ऑर्डर का हवाला देकर पैमाईश कर  कब्ज़ा नहीं दिलाया जा रहा है , जिसके लिए हम प्रदर्शन करने को मजबूर है l उक्त मामले में उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव ने प्रदर्शन कर रहें पट्टेदारो को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर मामले की पुष्टि कर कार्यवाही की जाएगी l इस दौरान वशिष्ठ प्रसाद, जय सिंह, खुररी,रामहित, मृतुन्जय शर्मा,धनंजय शर्मा, नफीस अंसारी,सुकदेव,उमेश, चंद्र देव,सुरेश, सुरेन्द्र कुशवाहा,मोहरम अंसारी, नन्दलाल,विगु गुप्ता, राम चंद्र गुप्ता,भिगुराशन प्रजापति, अकबर अंसारी सहित सभी पट्टेदार मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking