कसया/कुशीनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कसया स्थित डीडी मंत्रा नित्यम संगीत विद्यालय में आज भारत के मशहूर गायक मो. रफ़ीजी की जयन्ती धूमधाम से मनाया गया साथ ही उन्हे भारत रत्न मिले इसकी सरकार से मांग की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार देवी शरण त्रिपाठी ने कियाl इस अवसर पर उनके गीतों को भी गाया गयाl सर्वप्रथम रफ़ी जी के जयन्ती पर उनके तस्वीर पर पुष्प चढाया गया! कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत क्रमशः गीता और अर्चना के द्वारा गाया गया और इसी के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुईl
इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम अमरजीत ने गाया आने से उसके सुना कार्यक्रम मधुर बन गया इसके बाद अगले क्रम में इससे सोहन कुमार ने गाया न झटको जुल्फ से पानी ..जिसको काफी सराहा गया, संदीप भारती ने गाया ए फूलो की रानी बहारो की मलिका , खुशी चौरसिया ने गाया ज़िंदगी भर नही भूलेगी वो बरसात की रात जो गीत काफी कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया, प्रज्ञा ने गाया एहसान तेरा होगा मुझ पर सुष्मिता भारती ने गाया तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम गाया जो काफी अच्छा माहौल बनायाl
संस्था के निदेशक ने कहा कि रफ़ी ने हर प्रकार का गीत गाया है और उनको भारत का सर्वोतम गायक में एक है उन्होंने गीतों के माध्यम से वर्षों दिलों पर राज किया है और आगे भी करेंगेl उनको भारत सरकार भारत रत्न इसकी मांग भी संस्था से लगातार की जा रही हैl कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री त्रिपाठी ने कहा कि रफ़ी साहब भारत के सफलतम गायकों में से एक हैं और उनके गीत हमेशा सुने जाते हैं सुने जाएंगे और आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट कियाl कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त सुरेश गुप्त, दीपक राय सुशांत राव नीतू लक्ष्य खुशी, वंदना, अनुष्का, शशि, परवेज, सलीम ,मुनाफअन्य लोग उपस्थित रहेl
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…