कसया/कुशीनगर कसया विकास खण्ड के ग्राम बटेसरा स्थित पंचायत भवन में विद्युत विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया औऱ उसका निराकरण किया गया।
विद्युत बितरण खण्ड कसया के अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कैम्प में नए कनेक्शन के फार्म भरे गए तथा उपभोक्ताओं के विद्युत बिल से सम्बंधित गड़बड़ी को दूर कराया गया। एसडीओ चन्दन सिंह व जेई यशवंत कुशवाहा ने उपभोक्ताओं से कहा कि जिनको नए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है तो वे पंचायत भवन पर आकर अपना फार्म ऑनलाइन अवश्य करा लें। साथ ही कहा कि जिनका कनेक्शन है बिल आता है या नहीं। यदि बिल न आ रहा हो तो गांव के पंचायत भवन पर सम्पर्क करें। इस अवसर पर ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता, पंचायत सहायक संजू यादव, संविदा कर्मी उमेश चौधरी, मंजेश कुशवाहा, अरविंद गुप्त, चन्दन कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध, मीटर रीडर रईस अंसारी सहित उपभोक्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…