News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शव सड़क पर  रख कर परिजनों ने किया प्रदर्शन, घंटो रहा सड़क जाम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 30, 2024  |  6:48 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शव सड़क पर  रख कर परिजनों ने किया प्रदर्शन, घंटो रहा सड़क जाम WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। संतोष निषाद की मौत क़ो लेकर  आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार क़ो मुंबई से उसके शव का आने का प्रतीक्षा कर रहें थे, और सुबह से ही कसया – देवरिया मार्ग पर होटल लीला ग्लैक्सी के सामने इकठा हुए थे, और ज्यो ही युवक का शव आने की सूचना मिली सैकड़ो की संख्या में परिजनों सहित महिला- पुरुष ग्रामीण मौके पर जूट गए तथा आक्रोश में होटल के उपर कई बार धावा बोलने का प्रयास करने  लगे, लेकिन पहले मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के कारण उनका प्रयास नाकाम रहा l

आपके लिए और..- संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

इस दौरान आक्रोश में कुछ ने होटल पर ईंट पत्थर भी चलाये, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ l मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले क़ो शांत कराने का कॉफी प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने और  कार्यवाही की मांग पर अड़े रहें l जिसके बाद मौके पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष कुमार सिंह व सपा नेता बंटी राव पहुंचे और कॉफी मशक्कत के बाद लिखित कार्यवाही की आश्वासन पर परिजन माने और लगभग 04 घंटे तक प्रदर्शन के बाद शव क़ो अंतिम संस्कार के लिए लें गए l इस दौरान थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय, कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल, चौकी प्रभारी हाइबे बब्लु सोनकर सहित भरी संख्या में महिला पुलिस सहित पुलिस बल मौजूद रहा l 

इसके पूर्व जब बुधवार क़ो युवक के मौत की जानकारी हुई तो बीते बुधवार को परिजनों ने होटल में तोडफ़ोड़ किया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद का मामला है। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहा है। जबकि वह मुंबई में सुसाइट किया है। दोनों पक्षो की तहरीर मिली है। जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking