कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर विकास खण्ड के ग्राम कटेया मैनुद्दीन नटवा मे नौ दिवसीय शिव परिवार प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का आज दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़ खूब देखने को मिला ।
मंगलवार के दिन राम कथा बाचक यशोदा नंदन जी महाराज ने राम कथा से लोगो के ह्रदय में भगवान राम के भाव को जागते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म दुष्ट राक्षसों के बध के लिए हुआ था आगे उन्होंने बताया जब संसार मे पाप बढ़ जाता है तो भवगान का अवतार होता है जब भवगान राम का जन्म हुआ तो पूरा अयोध्या नगरी के साथ साथ सभी संत महात्मा झूम उठे। भगवान राम सबके हैं किसी एक के नही। साथ ही कथा के माध्यम से भक्तों ने प्रभु श्री राम के नाम का रसपान किया।
सुबह 7 बजे यज्ञाचार्य पं विजय तिवारी ने यज्ञ स्थल का पूजन अर्चन कराया इस यज्ञ के प्रमुख यजमान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यज्ञ में रात्रि में वृन्दावन धाम के कलाकारों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन तथा दिन में अयोध्या से पधारे विद्वान मानस मर्मज्ञ यशोदा नंदन जी द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है ।
इस अवसर पर गिरीश सिंह,परमेश्वर गुप्ता, नगीना प्रसाद, बृजकिशोर सिंह, अशोक प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह,भृगुनाथ पाण्डे, विजय सिंह, दीनानाथ,रितेश, प्रमोद सिंह , बृजलाल,शंभू, हेमंत, महेश सहित काफी संख्या मे भक्त उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…