News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सन्त अपने संगीतमय अमृतमयी वाणी से भक्तों को सद्विचारों से कर रहे अभिसिंचित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2023  |  5:40 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सन्त अपने संगीतमय अमृतमयी वाणी से भक्तों को सद्विचारों से कर रहे अभिसिंचित

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड बुद्ध नगरी स्थित शर्मा कालोनी में रविवार को पारिवारिक संगीतमय सत्संग के क्रम में पूर्णोदय जागृति मिशन की संस्थापिका धर्मरक्षिता शास्त्री ने कहा कि शास्त्र की रक्षा करनी है तो शस्त्र तो उठाना ही पड़ेगा| भगवान कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया तो शिशुपाल, कंस, पुतना बकासुर जैसे आतताइयों के नाश के लिए शस्त्र भी उठाया|

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

भगवान राम ने मर्यादा की रक्षा की तो रावण जैसे राक्षस का बध भी किया| सनातनी हर देवी देवता शास्त्र और शस्त्र दोनों से सुसज्जित होते हैं|आज हम बच्चों को केवल अहिंसा का ही पाठ पढ़ा रहे हैं|राष्ट्र धर्म की रक्षा हेतु की गयी हिंसा अहिंसा से भी बड़ा धर्म होता है| लव जेहाद पर कहा कि आज के वातावरण में हम सभी को बेटियों को शस्त्र चलाने की भी शिक्षा देनी चाहिए जिससे आकांक्षा, श्रद्धा, अंकिता जैसी बेटियां लव जिहाद की शिकार न बने| “ना रेशमी सलवार ना कुर्ता जाली का, था” केशरिया बाना झांसी वाला का गीत पर सभी श्रोता देश भक्ति के भाव से रोमांचित हो गये|कार्यक्रम का प्रारम्भ राम दरबार के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ| कार्यक्रम में सभी ने यज्ञ में भाग लिया|

तबले पर संगत जोगेन्दर गुप्ता तथा संचालन सुरेश प्रसाद गुप्त ने किया| निर्मला शर्मा, शीला शर्मा, ज्योति शर्मा, मीना पाण्डेय, मृत्युंजय मद्धेशिया, श्रीमान, श्रेयांस गोयल, श्याम, गमलावती, मनोज, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking