कसया/कुशीनगर। सामाजिक कार्य करने वाले लोग समाज के लिए हमेशा जीवंत रहते है,क्योंकि समाज हित मे किये कार्य को समाज हमेशा याद रखता है।उक्त बातें समाज सेवी व पूर्व प्रधान विश्वनाथ सिंह यादव के पहली पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव कोइलसवां बुजुर्ग के बऱवां टोला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहीl राज्य मंत्री श्री सिंह ने आगे कहा कि व्यक्ति द्वारा किया गया सामाजिक कार्य उनके मृत्यु के पश्चात भी समाज मे आइना की तरह दिखता है, जिसे लोग याद कर उनके कार्यो को समाज में एक मिशाल के रूप में प्रस्तुत करते है।
पूर्व राज्य सभा सदस्य कनकलता सिंह ने कही कि स्व. यादव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह जनता द्वारा लगातार प्रधान चुने गये।अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता रामजीत पाण्डेय ने उनके स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह समाज के दबे कुचले लोगों के लिये हमेशा उनके साथ खड़ा रहते थे इसके लिये वह बड़े नेताओं से भी विरोध कर लेते थे। सभा को पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखीचंद यादव, अभिषेक त्रिपाठी, केशव यादव, पूर्व प्रमुख रामअवध यादव ,राम अवध राजभर, रामबृक्ष गिरी,आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सपा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिलाल यादव ने किया। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने स्व. विश्वनाथ यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।अंत में आयोजक बाबू सिंह यादव, डॉ नवरत्न यादव व विजय यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय लोक गायक अजय गिरी ने लोक गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान पूर्व विधयक गंगा सिंह कुशवाहा, हरिंद्र सिंह कुशवाहा,संजय यादव, रणजीत यादव, मुन्ना अंसारी, बिजेंद्र यादव, डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप यादव,आदि लोग उपस्थित थे।
खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…
कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के…