News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: प्रस्तावित बाई पास रिंग रोड निर्माण के लिए प्रभावित किसानो से मिले तहसीलदार..किसानो ने सड़क निर्माण के भूमि देने की जताई सहमति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2023  |  9:32 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: प्रस्तावित बाई पास रिंग रोड निर्माण के लिए प्रभावित किसानो से मिले तहसीलदार..किसानो ने सड़क निर्माण के भूमि देने की जताई सहमति WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । प्रस्तावित बाईपास रिंग रोड के लिए किसानो की भूमि लेने के सन्दर्भ में सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व पीडब्लूडी के अधिकारियो ने सबया गांव में प्रभावित किसानो से मिलकर उनकी भूमि अधिग्रहण करने को लेकर सहमति मांगी, जिसके सन्दर्भ में किसानो ने अपनी भूमि देने को अधिकारियो के समक्ष समर्थन जतायी l विदित हों कि प्रस्तावित बाई पास रिंग रोड का निर्माण हाइबे फोरलेन डुमरी पकवाइनार से होते हुए रामनगर, सोनवर्षा पाण्डेय, अनिरुद्धवा,सबया क्रॉस करते हुए गोपाल गढ़ नहर से होकर फोरलेन हाइबे में समाहित होगा, जिसके लिए दर्जनों गांव के किसानो की प्रभावित हों रहीं भूमि के सापेक्ष किसानो की सहमति लेने के लिए लगातार तहसील प्रशासन व पीडब्लूडी विभाग किसानो से मिलकर उनकी सहमति जुटा रहे हैं l इस सम्बन्ध में तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने बताया कि रिंग रोड में प्रभावित किसानो से सहमति के लिए वार्ता की गयी, जहाँ सभी किसानो ने हाथ उठाकर सहमति जतायी है l रिंग रोड में प्रभावित किसानो की भूमि के बदले उन्हें सर्किल रेट से दो गुना रेट दिया जा रहा है l

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

किसानो से वार्ता के दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल शैलेन्द्र दुबे, इंजीनियर पीडब्लूडी अभिजीत सिंह सहित किसान पुनीत पाण्डेय, सभासद दुर्गेश, विद्या मणि, मदन, कैलाश, महंथ सिंह, राजकुमार कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा आदि सहित उक्त गांव के समस्त प्रभावित किसान मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking