कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइबे 28 से होकर तुर्कपट्टी मार्ग को छहु से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग की सड़क जगह-जगह टूट कर गड्ढा बन गया है l
बताते चले कि इस सड़क मार्ग से क्षेत्र के लगभग 16 से अधिक गांव लाला गुरवलिया, महासोंन,महुअवा कारखाना, रुदवलिया, फुरसतपुर बेलवा, महुआरी, झनकौल, छहु, सहित अन्य गांव के लोग इस मार्ग से गुजरते है l क्षेत्र के उक्त गावों के लोगों का थाना, ब्लाक, जिला मुख्यालय पर जाने का मुख्य मार्ग भी यही है, लेकिन इस सड़क के जगह -जगह टूट जाने से क्षेत्र के लोगो के लिए आने जाने में दुश्वरिया बढ़ गयी हैं, एसे में इस तरफ किसी जिम्मेदार का ध्यान भी नहीं जा रहा है | सड़क की दुर्दशा को देख गुरुवार को युवा समाज सेवी विकास तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय गांव के युवाओं ने कुदाल, टोकरी लेकर सड़क पर जगह – जगह बने गड्ढे को मिट्टी डालकर गड्ढा मुक्त बनाया गया, जिसकी लोगों ने खूब सराहना कीl
इस दौरान राजन यादव,मनीष वर्मा,गोलू आर्या, मुन्ना अंसारी, संजय गुप्ता, राहुल पटेल, आरिफ अंसारी, विपुल पाण्डेय असरफ अंसारी आदि शामिल रहे l
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…