News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: आए दिन जर्जर बिजली के तार टूटने से ग्रामीणों में भय का माहौल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2023  |  6:45 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आए दिन जर्जर बिजली के तार टूटने से ग्रामीणों में भय का माहौल WhatsApp
Responsive image
  • परवरपार का जर्जर तार पोल नही बदला तो होगा एस ई कार्यालय का घेराव- बलराम राव
  • विगत कई माह से योजना में गॉव शामिल नही होने का रोना रो रहे थे कर्मचारी

कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के परवरपार के जनता की समस्या जुबानी हो गई है। गांव में आबादी के बीच से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार पोल से विद्युत वितरण तो बाधित हो ही रहा है, वहीं बार- बार एल टी तार के टूटने से गांव के लोगों में विद्युत स्पर्धा का भी भय व्याप्त हैं। ग्रामीणों के मांग पर मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव ने अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन देकर समस्या का शीघ्र समाधान के लिए मांग की है।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

और ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि अगर एक सप्ताह में गांव जर्जर तार नहीं बदला गया तो होगा बड़ा आन्दोलन बता दें कि शुक्रवार को परवरपार के एक प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रति.बलराम राव से मिलकर गांव के बीच से गुजरे बिजली के तार जर्जर हो जाने के कारण आए दिन टूट कर गिर जाने से गांव के लोगों का बिधुत सप्लाई बाधित हो जाता है तथा गांव में भय का माहौल बना हुआ है।ऐसे में ग्रामीण पूर्व में स्थानीय जेई व एसडीओ,आदि अधिकारियों से तार बदलने के लिए शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारी हाथ खड़ा कर दिए।विभागीय अधिकारी वी ठेकेदार का कहना है कि जर्जर तार पोल उन्ही गांव के बदले जाएंगे जो आर डी एस एस योजना में शामिल होंगे ।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव उक्त गांव के जर्जर एल टी तार व पोल एक सप्ताह में नही बदले गए तो ग्रामीणों के साथ अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर धरना व आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देने के बाद अधीक्षण अभियंता ने शाम तक अभियंता हाटा व एस डीओ रामकोला से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने श्री राव को रिपोर्ट आते मामले का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking