News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं- थानाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 5, 2023  |  11:06 AM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं- थानाध्यक्ष
  • एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों का बड़ा योगदान

कसया/कुशीनगर। एचडीएफसी बैंक शाखा कसया के कर्मचारियों के द्वारा बुधवार की रात गांधी चौक पर स्टाल लगाकर थाना प्रभारी निरीक्षक डाक्टर आशुतोष कुमार तिवारी व शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह के हाथों ठंडक से प्रभावित लोगों को कम्बल वितरण किया गयाl

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक डाक्टर आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि इस कड़ाके की ठडक से परेशान व लाचार लोगों को चिन्हित कर उनको गर्म कपड़े और कम्बल मुहैया कराएं जिससे उनको ठंडक से निजात मिल सकेl इस कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक मजदूर वर्ग के लोग प्रभावित है, जिनके पास ठंड से बचने का कोई संसाधन नहीं हैं l उनके लिए जो भी सहयोग किया जाय उनके लिए कम ही हैl उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों द्वारा इस नेक काम के लिए बधाई के पात्र हैंl शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारे बैंक शाखा के सभी कर्मचारियों द्वारा हर जाडे के मौसम में गरीब और लाचार लोगों को जिनके पास ठंड से बचने का कोई संसाधन नहीं है, उनको चिन्हित कर कम्बल और उनी कपड़ों का बितरण किया जाता हैl शहर के साथ -साथ गांव में भी जाकर गरीबों को दिया जाता हैl

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव, सत्यप्रकाश राव,मनीष कुमार,प्रमोद सिंह,गौरव श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, ब्रिजेश मिश्रा, पंकज राव,आदित्य राव, गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking