कुशीनगर। जनपद कुशीनगर अंतर्गत कुडवा उर्फ दिलीपनगर के सिसई पूरब टोला का एक मामला सामने आया है जिसमे संदिग्ध परिस्थितियों में तीन कुत्तों की मौत हो गई है l कुत्तों की मौत जहर खिलाने से बतायी जा रही है।
इस घटना को लेकर चर्चा सरेआम हो चली है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग रात में दारू पिकर अपने घर के बाहर दूध में जहर डालकर कटोरा में रख दिये थे l जब कुत्ते वहां आए और दूध का कटोरा देख कर पीने लगे तो दूध पीते ही उनके शरीर में जहर फैल गया l इस तरह लगातार तीन कुत्तों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी यहा पांच कुत्तों की मौत हुई थी। इन कुत्तों के छोटे-छोटे बच्चे है, इस ठंड में उनका सहारा कौन होगा? सभी जीव समान होते हैं। इस प्रकार ये घटना समान रूप से कुडवा उर्फ दिलीपनगर में आम बात हो गई है। लोगों का मत है कि प्रशासन इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले ब्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि आने वाले समय में कोई इस प्रकार का गलत कदम ना उठाए।
इस मौके पर अशोक कुमार यादव, राजू, सोहन, मुकेश, संतोष कुमार, किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश महासचिव राजन सहित गाँव के काफी लोग मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…