News Addaa WhatsApp Group

कसया: चोरी के 12 मोटर पम्प के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 27, 2024  |  5:27 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चोरी के 12 मोटर पम्प के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
कसया। मंगलवार को कसया पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर  चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी के 12 मोटर पम्प के साथ तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।
एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन एवं एएसपी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया  कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मंगलवार को थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा गोपालगढ़ तिराहा के पास से मु0अ0सं0 83/2024 धारा 379/411 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कियाअभियुक्तों की पहचान समसुद्दीन अंसारी पुत्र असलम साकिन वार्ड न 4 अम्बेडकरनगर भरौली थाना कसया कुशीनगर व पवन चौहान पुत्र अमेरिका चौहान साकिन वार्ड नं 4 अम्बेडकरनगर भरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर और विशाल गौड पुत्र रामसेवक साकिन वार्ड नं 4 अम्बेडकरनगर भरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 12 मोटर पम्प भिन्न-भिन्न कम्पनी की (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) बरामदगी कर घटना का सफल अनावरण किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्र0नि0 कसया गिरिजेश उपाध्याय,व0उ0नि0 प्रविन्द कुमार राय, उ0नि0 राजेश कुमार गौतम (हाईवे चौकी प्रभारी), उ0नि0 कुलदीप मौर्या, का आदित्य चौहा,का अरविन्द गुप्ता, का सतीश कुशवाहा  शामिल रहे।
संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking